Headlines

जिला अस्पताल हुआ सख्‍त, तंबाकू सेवन करने वालों पर कार्यवाही             
         

गुना। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं डॉ. वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत जिला चिकित्सालय गुना में तंबाकू निषेध अभियान के तहत विशेष कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कोटपा एक्ट का उल्लंघन करते हुए अस्पताल परिसर में तंबाकू का सेवन करते पाए गए 14 व्यक्तियों पर कुल 1520 रुपये का जुर्माना किया गया। इसी क्रम में कुछ वार्डों में मरीज तंबाकू का सेवन करते पाए गए, जिन पर नियमानुसार जुर्माना करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उन्हें तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में समझाइश दी गई तथा NRT लेने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही डॉ. अरुण प्रकाश धाकड़ द्वारा सभी व्यक्तियों को तंबाकू त्यागने हेतु परामर्श दिया गया और NRT (निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी) का उपयोग करने की सलाह दी गई। अस्पताल मैनेजर डॉ. सूरज सिंह एवं विनीता सोनी, नोडल ऑफिसर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा तंबाकू मुक्त अस्पताल परिसर के लिए निरंतर कार्ययोजना तैयार कर सिविल सर्जन को अवगत कराया जा रहा है, ताकि परिसर में तंबाकू सेवन पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जा सके। अस्पताल परिसर को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाने हेतु सिविल सर्जन द्वारा एक विशेष निगरानी टीम गठित की गई है, जो नियमित रूप से सभी वार्डों में निरीक्षण कर तंबाकू सेवन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। आज टीम के सदस्य मे नमिता खादेरकर, रेखा शर्मा, मुरारीलाल, वर्षा मकोड़े एवं शैलेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *