Headlines

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सुरखी मेरा विधानसभा क्षेत्र नहीं, मेरा परिवार भी है: गोविंद सिंह राजपूत

सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं है। आज विधानसभा क्षेत्र के गांव शहरों जैंसे नजर आने लगे हर गांव सड़कों का जाल है। स्वास्थ्य शिक्षा से यह गांव अपनी प्रगति की नई कहानी लिख रहे हैं। सुरखी मेरा विधानसभा क्षेत्र नहीं, मेरा परिवार भी है। यह बात खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम सुमरेड़ी, गंभीरियाहाट, बरोदिया वाल्व एवं बहरोल में करोड़ो के विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर कही। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं जो क्षेत्र के विकास को नई उचाईयों तक ले जायेगें, मैंने जो भी वायदे किये वह सब पूरे हो रहे हैं। आप सब के आर्शीवाद से यह विकास का क्रम इसी तरह चलता रहेगा। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि उसका साथ दो, जो आपका साथ दे और आपके विकास के बारे में सोचे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में अपना अलग स्थान बना रहा है। तो वहीं डाॅ.मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई कहानी लिख रहा है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर सरकार ने योजनाएं बनाई है महिला सशक्तिकरण को लेकर मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है, जिसमें बहनों को शासन द्वारा बहनों को 1500 रूपये दिये जाते हैं तो वहीं किसानों के लिए किसान सम्मान निधि एवं भावांतर जैंसी योजनाओं से लाभ पहुंचाया जा रहा है। आयुषमान कार्ड बनाकर सभी के लिए 5 लाख तक का मुफत इलाज दिया जा रहा है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की है जो कि ऐसे जरूरतमंद परिवारों के लिए की है जिनके घर में किसी व्यक्ति की मृत्य हो जाती है तो उनके यहां से अस्थि विसर्जन के लिए यह वाहन जायेगा और उन्हें घर तक भी छोड़ेगा। दुखी परिवार के लिए यह सेवा रूपी वाहन प्रदाय किया गया है। जो चैबीस घंटे आपकी सेवा में उपलब्ध रहेगा। मंत्री श्री राजपूत ने गंभीरहाट में मंगल भवन, नाली निर्माण, पथरिया में सीसी रोड़, सुमरेड़ी में पंचायत भवन, चबूतरा निर्माण, बरोदियावल्लभ में मंगलभवन, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन की बांउड्री, सीमेंट कंक्रीट मार्ग, बहरोल में मंगल भवन, सीसी रोड, चबूतरा एवं शेड निर्माण, शबरी माता मंदिर सीसी रोड सहित करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। ग्राम सुमरेड़ी में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं विकास कार्यों की जानकारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *