Headlines

देपालपुर में मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती का भव्य आगाज कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ ।

200 से अधिक पहलवानों ने दिखाई अपनी कला

देपालपुर / जबरेश्वर सेना के तत्वाधान में देपालपुर नगर में मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती का भव्य शुभारंभ जगदीश पटेल वेयर हाउस खेल मैदान पर हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय चौधरी जगतगुरु शंकराचार्य अनंतानंद जी सरस्वती महाराज की गरिमामय  उपस्थिति में शुभारंभ हुआ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया मंच पर मुख्य अतिथियों का जबरेश्वर सेना के संरक्षक राजेंद्र चौधरी ने और उनकी टीम ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया प्रथम दिवस करीब 200 पहलवानों ने अपनी कुश्ती दिखाई कल करीब 25, 45, 52 किलो वजन वाले पहलवानों की कुश्ती देखने को मिली साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे पहलवानों के लिए विशेष व्यवस्था रखी गई पहलवानों को नाश्ते से लेकर भोजन की व्यवस्था रहने की व्यवस्थाओं का विशेष इंतजाम किया गया है। देपालपुर की जनता में आयोजन को लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिला क्षेत्र में पहली बार कुश्ती का आयोजन हुआ बड़ी तादाद में कुश्ती प्रेमी इस आयोजन को देखने पहुंच रहे हैं मेट कुश्ती के आसपास दर्शकों को बैठने के लिए  विशेष व्यवस्था की गई है कुश्ती प्रेमी अनिल राठौड़ ने बताया कि देपालपुर में पहली बार यह अद्भुत आयोजन की शुरुआत हुई है मेरी बेटी और बेटा भी पहलवान है नगर में ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए जिसमें हमारे क्षेत्र से प्रतिभाएं निकलकर सामने आएगी और देपालपुर को गौरवित करेंगे।

आयोजन करता जबरेश्वर सेना के संरक्षक राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश केसरी देपालपुर नगर में करवाने का उद्देश्य केवल खेल भावना है मेरे पिता भी देपालपुर के नामी पहलवान रहे हैं मैने भी कही सालों तक पहलवानी की मेरा उद्देश्य यह है कि देपालपुर से कुश्ती में कहीं प्रतिभाएं निकले और देपालपुर का नाम प्रदेश के साथ-साथ देश में भी रोशन करें साथ ही इस कार्यक्रम में हम अलग-अलग प्रतिभाओं का मंच पर सम्मान भी करेंगे आने वाले समय में कुश्ती को लेकर बड़े आयोजन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *