Headlines

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ किया।

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन की गरिमामयी उपस्थिति में उज्जैन में नवनिर्मित आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ किया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹179 करोड़ की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में आज आकाशवाणी केंद्र का उद्घाटन एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। यह केंद्र प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और विकास की आवाज़ को पूरे देश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण एवं बुनियादी विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उज्जैन में चल रहे विकास कार्य शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *