Headlines

अनियंत्रित वाहन ने ऊंट-बुग्गी को रौंदा, चालक व ऊंट की दर्दनाक मौत !  मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम ।

मथुरा। बलदेव (मथुरा)। थाना क्षेत्र के अकोस स्थिति उत्तरी बाइपास पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में अनियंत्रित वाहन ने ऊंटगाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे ऊंटगाड़ी चालक और ऊंट दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अकोस के गढ़ी आशा गावं के पास आगरा-बलदेव उत्तरी बाइपास पर जो कि ग्वालियर रोड को यमुना एक्सप्रेस-वे को आपस में जोडता है, वहां सुबह करीब 5:30 बजे नगला संजा निवासी 42 वर्षीय सलीम पुत्र गुन्ना ऊंट-बुग्गी से भूसा लेने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊंटगाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और सलीम व ऊंट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद वाहन ऊंट-बुग्गी को करीब 600 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे शव और ऊंटगाड़ी के अवशेष सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना पर बलदेव थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए तहसील प्रशासन की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जहां से उचित मुआवजे का भरोषा दिलाया गया है,इसके बाद मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *