Headlines

सांसद डॉ. लता वानखेड़े सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकली पदयात्रा में हुईं शामिल

Screenshot

शमशाबाद। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित भव्य पदयात्रा का आयोजन महानीम चौराहा से पुराने बस स्टैंड शमशाबाद तक किया गया। इस पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सागर लोकसभा की सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े शामिल हुईं। उनके साथ शमशाबाद विधानसभा के विधायक सूर्यप्रकाश मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष महाराजसिंह ठाकुर, तथा जिला महामंत्री बलवीर सिंह रघुवंशी भी मौजूद रहे।

पदयात्रा की शुरुआत महानीम चौराहा से हुई, जहां अतिथियों ने भारत माता एवं लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ यात्रा आगे बढ़ी। मंच पर आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल से स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया।

कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने प्रांगण में पेवर ब्लॉक लगाने की मांग भी सांसद के समक्ष रखी।

यात्रा का समापन पुराने बस स्टैंड शमशाबाद पर हुआ, जहाँ एक विशाल सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. लता वानखेड़े और विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनसमूह को स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया।

यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *