लटेरी विदिशा संवाददाता अजय भंडारी
लटेरी विदिशा। मंगलवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर स्तरीय कार्यक्रम वार्ड क्रमांक-14 संगड़ एवं सिंध नदी के उद्गम स्थल स्थित गोपी तलाई के पास संपन्न हुआ। कार्यक्रम से पूर्व विधायक श्री उमाकांत शर्मा द्वारा गोपी तलाई का औचक निरीक्षण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और अनेक लोगों ने विधायक श्री शर्मा को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। विधायक ने इन आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जन चौपाल के दौरान प्राप्त आवेदनों का वाचन रामगुलाम जी द्वारा किया गया, वहीं कार्यक्रम का आभार वार्ड क्रमांक-14 के पार्षद पति नितिन धाकड़ ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने गोपी तलाई के विकास हेतु 8 लाख रुपये घाट निर्माण तथा 2 लाख रुपये तालाब के गहरीकरण के लिए प्रदान करने की घोषणा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश में श्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोपी तलाई के विकास के लिए पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा भी विशेष प्रयास किए गए थे और वर्तमान में भी इसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 5 दिनों के भीतर गोपी तलाई की निष्पक्ष नपती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इसे क्षेत्र की पहचान बताते हुए इसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए जनसहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने सिरोंज को जिला बनाने एवं रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए सभी जा रहे प्रयास किये जा रहे है साथ ही “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत विकासखंड अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।आखण्ड कीर्तन मे सम्मलित हुए विधायक श्री शर्मा कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री शर्मा पास स्थित मंदिर में चल रहे अखंड कीर्तन में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने वहां बैठकर कीर्तन का आनंद लिया तथा स्वयं भी भक्ति में लीन होकर कीर्तन गाते और झूमते नजर आए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रंधीर सिंह बघेल, भारत सिंह राजपूत, गोपाल धाकड़, राजकुमार बघेल, नपा अध्यक्ष शैलेश भंडारी, पार्षद रचना धाकड़, विधायक प्रतिनिधि अत्तू भंडारी, राजकंवर बघेल, महेंद्र सिंह राजपूत, गिरजा प्रसाद शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी नितिन जैन, तहसीलदार, जगन प्रसाद, सीएमओ सपना रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


