लटेरी संवाददाता अजय भंडारी
नैशनल हाइवे 752 B टोल प्लाजा के पास एक गंभीर सड़क हादसे में एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल ग्राम नेवली, तहसील लटेरी, जिला विदिशा के पास लोडिंग ऑटो और मोटरसाइकिल की भिड़त जिसमें ग्राम रेंगना निवासी श्री रामपाल मैना पुत्र श्री दिमान सिंह आयु 32 की मृत्यु हुई है तथा श्री सबल सिंह पुत्र सिंह आयु 25 वर्ष तथा श्री दिमान सिंह पुत्र भमर लाल आयु 55 वर्ष घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल विदिशा रेफेर किया गया है ये इस रोड पर पहला हादसा नहीं है तेज रफ्तार के कारण आए दिन इसी तरह के हादसे होते रहते हैं पुलिस की समझाइश के बाद भी बाइक सवार ना तो हेलमेट का उपयोग करते हैं ना आपने वाहन की रफ्तार कम वाहन चेकिंग अभियान के समय कुछ सावधानियां बरती जाती है पर अगले दिन ही फिर बही लापरवाही दिखाई देती है हादसे की सुचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक ने तत्काल चिकित्सा अधिकारी से चर्चा कर घायल को जिला अस्पताल रेफर कराया और पुलिस को हादसे की जांच के आदेश दिए और मृत्यु व्यक्ति के परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता देने की बात कही

