Headlines

लाल किले ब्लास्ट के आतंकी उमर का वीडियो सामने आया: बोला- मौत ही आखिरी मंजिल, फिदायीन हमले को सही ठहराया

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके का कथित मास्टरमाइंड आतंकी उमर-उन-नबी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो आतंकी हमले से पहले रिकॉर्ड किया गया था। इसमें वह फिदायीन हमले को सही ठहराता नजर आ रहा है। वीडियो में आतंकी उमर अंग्रेजी में अपनी बात रख रहा है। वह फिदायीन हमले को मार्टरडम ऑपरेशन बता रहा है। फिदायीन हमले को लेकर समाज में कई गलतफहमियां हैं। वीडियो में उमर यह भी कह रहा है कि वह मौत को अपनी मंजिल मान चुका है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की 8 गिरफ्तारियां
10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास धमाका हुआ था। इस ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। धमाका इतना जोरदार था कि आसापास की दुकानों के शीशे तक टूट गए थे। धमाके में इस्तेमाल हुई i20 कार आमिर के नाम पर थी। NIA के मुताबिक, धमाके से ठीक पहले आमिर और उमर का फोन पर संपर्क हुआ था। आमिर को दिल्ली से पकड़ा गया। अदालत ने उसे 10 दिन के लिए जांच एजेंसी की कस्टडी में भेज दिया है। जम्मू कश्मीर पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क बड़ा है और कई लोग अभी पकड़ से बाहर हैं।

Incognito

Terrorist Dr. Umar Nabi defended advocated for suicide bombings by saying “concept of suicide bombing is misunderstood” and described suicide bombing as “martyrdom operation”. Can’t believe he was a doctor. No amount of education can eradicate the poison in their minds

Watch on X

उमर ने वीडियो में क्या कहा
इस वीडियो में उमर कह रहा है- लाइबेरिया ब्लास्ट जैसे फिदायीन हमलों की सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि लोग समझ नहीं पाते कि इसका मतलब क्या होता है। यह न लोकतंत्र में चलता है और न किसी सभ्य समाज में सही माना जा सकता है। जब कोई इंसान खुद को तय जगह और तय समय पर मरने के लिए तैयार कर लेता है, तो वह बहुत खतरनाक सोच में चला जाता है, जहां उसे लगता है कि मौत ही उसकी आखिरी मंजिल है। लेकिन ऐसी सोच और ऐसे हालात किसी भी इंसानी या डेमाक्रेटिक सिस्टम में कबूल नहीं हो सकते, क्योंकि यह जीवन, समाज और कानून की बुनियादी बातों के खिलाफ जाते हैं।

ब्रेनवॉश करने के लिए वीडियो बनाया
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच कर रहे अफसरों का मानना है कि उमर, फरीदाबाद के व्हाइट कॉलर टेरर ग्रुप का सबसे कट्टर सदस्य था। उसने लाल किला ब्लास्ट की साजिश के लिए लोगों का ब्रेनवॉश कर अपने साथ जोड़ने के मकसद से यह वीडियो बनाया था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े इस ग्रुप में करीब 9–10 लोग थे, जिनमें 5–6 डॉक्टर भी शामिल थे। ये डॉक्टर अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे। ये सभी अपनी पहचान का इस्तेमाल करके ब्लास्ट में इस्तेमाल होने वाला सामान आसानी से ले आते थे।

1c1f0910-964b-4392-a2de-4b7faeabbe21.webp
दिल्ली ब्लास्ट में 14 की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। (फाइल)

NIA का खुलासा- ड्रोन और रॉकेट से हमले की तैयारी थी
जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ। NIA ने कहा कि यह पूरा मॉड्यूल पहले हमास जैसे ड्रोन और रॉकेट अटैक की तैयारी कर रहा था। यह आइडिया 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमास हमले से प्रेरित था। एजेंसी ने जसिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है। दानिश जम्मू कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है और ड्रोन बनाने में माहिर बताया गया है। NIA का दावा है कि वह भीड़ वाली जगहों में ड्रोन से बम गिराने की तकनीक पर काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *