Headlines

शीत लहर की चपेट में भोपाल: जिले के स्कूलों के समय में बदलाव, आदेश मंगलवार से लागू

भोपाल। राजधानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज़ सर्दी के कारण नवंबर में ही रिकॉर्ड टूटने लगे हैं। इस बार नवंबर में ही तापमान 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.4°C दर्ज किया गया, जो शीतलहर जैसे हालात पैदा कर रहा है।

ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। जारी आदेश के तहत सुबह पहली पाली के स्कूल अब 8:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। यह आदेश प्राथमिक और माध्यमिक (Primary & Middle) स्कूलों पर लागू होगा। आदेश डीईओ एन.के. अहिरवार द्वारा जारी किया गया है।

भोपाल के साथ-साथ उमरिया और शहडोल जिलों में भी स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। विभाग का कहना है कि तापमान में अचानक आई गिरावट और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तेज़ सर्दी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए समय में बदलाव को आवश्यक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *