Headlines

श्रीहरि वृद्धाश्रम में संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा ने भजन संध्या व वृद्धजनों का किया सम्मान

Screenshot

संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा विदिशा द्वारा मंगलवार को श्रीहरि वृद्धाश्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए दादा-दादी जी का जन्मदिवस मनाया और फल–मिठाई वितरित की।

ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष रंजना हेमंत शर्मा ने सभी से अपील की कि—

“व्यस्त जीवन के बावजूद हमें जितना संभव हो सके, समय निकालकर वृद्धजनों के साथ बैठना और उनके अनुभवों से सीखना चाहिए।”

कार्यक्रम में समाज की कई पदाधिकारी शामिल रहीं, जिनमें—

  • उपाध्यक्ष पुष्पा आचार्य
  • मंत्री सुविधा चतुर्वेदी
  • सचिव नीता चतुर्वेदी
  • किसान संगठन अध्यक्ष अर्चना शर्मा
  • ऋतु शर्मा
  • वंदना तिवारी

सभी ने मिलकर वृद्धाश्रम में समय बिताया, भजन कीर्तन किए और सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *