Headlines

मकर संक्रांति मेले में तत्परता की मिसाल: लटेरी पुलिस जवान ने कुंड में डूबती युवती की बचाई जान

लटेरी संवाददाता अजय भंडारी

लटेरी तहसील के एतिहासिक स्थल जगदंबा ऋषि की तपस्या स्थली मंदाग्नि अश्राम जिसको मदागन भी कहा जाता है साल में के एक दिन यहां पर मैले का आयोजन किया जाता है जो मकरसंक्रांति के अवसर पर आयोजित होता है इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर धार्मिक स्थल पर नदी में स्नान कर भगवान के दर्शन करते हैं दोनों तीन जिलों की सीमा लगे होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने संसाधनों के साथ बसों द्वारा इस स्थान पर पहुंचते हैं ज्यादा भीड़ को देखते हुए पुलिस बल द्वारा निरंतर जन-सुरक्षा एवं मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है पर कम पुलिस बल और लोगों की संख्या के आगे सारी व्यवस्थाओ के बीच भी अनहोनी हो जाती है यही हुआ आज भी ग्राम बड़ी मदागन में आयोजित मकर संक्रांति मेले के दौरान कुंड स्नान करते समय एक युवती के फिसलकर कुंड में डूबने की घटना घटित हुई।

घटना के दौरान थाना लटेरी में पदस्थ सैनिक  राजेश सूर्यवंशी द्वारा स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल साहस एवं सूझबूझ का परिचय दिया गया। जवान द्वारा बिना विलंब किए कुंड में उतरकर डूबती युवती पूजा अहिरवार, निवासी खलीलपुर, मुरवास को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई गई।

पुलिस जवान की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक अनमोल जीवन सुरक्षित हो सका। घटना के पश्चात उपस्थित नागरिकों द्वारा पुलिस जवान की सराहना की गई साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार मैला आंचल और आसपास मे सुबह से सुरक्षा को लेकर लोगों को समझाईं के साथ सतर्कता बरतने का निवेदन करते हुए देखा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *