Headlines

गुना – पीओ डूडा व सीएमओ द्वारा नपा की समीक्षा बैठक

गुना। परियोजना अधिकारी संजय श्रीवास्तव एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने आज नगर पालिका गुना की विभिन्न शाखाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सीएम  हेल्पलाइन ,प्रधान मंत्री आवास बीएलसी व एएचपी, राजस्व शाखा,स्वास्थ्य शाखा तथा श्रम शाखा के कार्यों की समीक्षा की।      इस दौरान निकाय के सभी शाखा प्रमुखों से विगत दिनों कलेक्टर महोदय द्वारा ली गई बैठक में दिए गये निर्देशानुसार कार्यों की समीक्षा की एवं सभी को समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए।

पेयजल की जांच व टंकियों की सफाई ।

नगर पालिका गुना द्वारा सतत  रूप से पानी की टंकियों की सफाई की जा रही है एवं जगह जगह पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच की जा रही है।आज बूढ़े बालाजी स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई की गई तथा वार्ड क्रमांक 19 ,शांति नगर में पने के सैंपल लिए गए तथा उनकी जांच कराई गई।मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया कि वार्ड क्रमांक 19 में खुले पड़े नलों को बंद कराया गया है तथा पानी की जांच कराई गई। खुले नलों से गंदा पानी लाइन जाने की संभावना रहती है,टोंटी बंद होंने से स्वच्छ जल प्राप्त हो सकता मिलेगा।

चालानी कार्यवाही

आज शहर के हाट रोड पर अतिक्रमण दस्ते द्वारा चालानी करवाही की गई इस  दौरान चार हाथ ठेले एवं सामग्री जप्त की गई। कार्रवाही के  दौरान पांच दुकानदारों के चालान बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *