Headlines

नगर के नौजवान दिलों की धड़कन स्वर्गीय मयंक पांडे का पांच दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का समापन हुआ ।

मनोज जोशी संवाददाता शाजापुर

भारतीय जनता पार्टी शाजापुर जिले के जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे ‌के सुपुत्र के प्रथम पूर्ण स्मरण दिवस के अवसर पर उनके पावन स्मरण को समाज सेवा से जोड़ते हुए एक अनुकरणीय पहल की जा रही है। इस अवसर को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखते हुए पाँच दिवस का सेवा प्रकल्प आयोजित कर उसे समाज को समर्पित किया जा रहा है। यह सेवा प्रकल्प दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में मानव सेवा के संकल्प को साकार करेगा ।पाँच दिवसीय सेवा प्रकल्प के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इनमें जरूरतमंदों को भोजन वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता सैनिक सम्मानअभियान, पौधारोपण तथा फल वितरण निर्धन व असहाय परिवारों को आवश्यक सामग्री का वितरण शामिल रहेगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और जनहित को सर्वोपरि मानती आई है। इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए यह सेवा प्रकल्प युवाओं और कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराएगा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करी यह पाँच दिवसीय सेवा प्रकल्प न केवल दिवंगत सुपुत्र के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि होगी बल्कि उनके आदर्शों और मूल्यों को जीवंत रखने का माध्यम भी बनेगा। सेवा, समर्पण और संवेदना के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। भारतीय जनता पार्टी शाजापुर जिला परिवार इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से मानवता की सेवा का संकल्प दोहराता है और समाज के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करने का संदेश देता है। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी विधायक अरुण भीमावत कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी शाजापुर जिला महामंत्री विजय सिंह बेस कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामवीर सिंह सिकरवार मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल के चेयरमैन सेठ  मुरलीधर मानसिंगका सुदर्शन चैनल के मालिक सुदेश चौहण एवं जिले के व नगर की महान विभूतियां ने भाग लिया कार्यक्रम के पश्चात स्वर्गीय मयंक पांडे की याद में हेलमेट वितरण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *