Headlines

भगवान पारसनाथ की नगरी में तीन दिवस मेला उत्सव ।

मनोजकुमार जोशी रिपोर्ट मक्सी/शाजापुर से

मक्सी के प्रसिद्ध आनंद जी कल्याण जी पेड़ी के जैन श्वेतांबर मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौसी दशमी का तीन दिवसीय भव्य मेला आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों और नगरों से हजारों की संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने प्रथम तीर्थंकर भगवान पारसनाथ के चरणों में केसर अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा धर्म लाभ प्राप्त किया। मेले की शुरुआत पुराढीक  काल से भावसार समाज की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। समाज के सदस्यों ने मंगल मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से भगवान की आराधना की, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात जैन समाजजनों ने भी क्रमबद्ध रूप से पूजा कर पुण्य लाभ लिया।पोसी दशमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया । धार्मिक , भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालुओं ने उपवास, दान-पुण्य और सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।


मेले में व्यवस्था के लिए मंदिर समिति एवं मक्सी नगर पुलिस प्रशासन एवं जैन समाज के स्वयंसेवकों ने सराहनीय भूमिका निभाई। स्वच्छता, जल बेहतरीन स्वमीवतशलय  व्यवस्था और दर्शन की सुचारु व्यवस्था से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पोसी दशमी का यह मेला मक्सी नगर की धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता और शांति के लिए दसमी की शाम 5:00 बजे भगवान पारसनाथ के अभिषेक के जल से पूरे नगर को शुद्धिकरण एवं शांति के लिए जलधारा निकाली जाती है जिससे पूरे नगर में शांति और सद्भावना का माहौल बना रहे जिस का सुंदर उदाहरण नगर में देखने को मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *