Headlines

निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव  किया वार्ड 42 में 3 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

उज्जैन  वार्ड क्रमांक 42 अंतर्गत 36 क्वार्टर में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अंजलि बालकृष्ण पटेल के प्रयासों से क्षेत्र में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा पार्षद मद से करवाया जा रहा है उक्त कार्य का भूमि पूजन रविवार को निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, नगर महामंत्री श्री आनंद सिंह खिंची, श्री कमल बैरवा, मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश पोरवाल की उपस्थिति ने किया गया।   उल्लेखनीय है कि राशि रुपए लगभग 3 लाख  50 हजार की लागत से 36 क्वार्टर में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण का कार्य निगम द्वारा किया जाएगा, बारिश के दिनों में क्षेत्र में पानी भरने की समस्या बनी रहती थी जिसको लेकर काफी लंबे समय से रहवासी क्षेत्र में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण की मांग कर रहे थे इसी का समाधान करते हुए उक्त कार्य का भूमिपूजन  किया गया। इस दौरान सर्वश्री महेश खंडेलवाल, कुलदीप पांचाल, राजेंद्र शर्मा, अमित पंड्या, श्रीमती प्रियंका सेंगर, पार्षद प्रतिनिधि श्री बालकृष्ण पटेल, नरेश सिंह भदोरिया, महेश यादव, कैलाश वेद, आरसी सेंगर, प्रेमनारायण उपाध्याय, प्रमोद देशपांडे, हरिनारायण पाटीदार, लक्ष्य शर्मा, राजकुमार टेलर, संजय शर्मा, हेमंत डोडिया, अनवेश यादव, प्रशांत सिकरवार एवं क्षेत्र के सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *