Headlines

मैत्रीयों कार्यकर्ताओं की आठ सूत्री मांगें, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

उज्जैन कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता गौ सेवा कल्याण संगठन, जिला उज्जैन द्वारा आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम उज्जैन कलेक्टर एवं जिला पशुपालन अधिकारी को आठ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष हाकम सिंह पटेल ने बताया कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दुगना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु पशुपालन एवं डेयरी विभाग को ग्राम पंचायत स्तर पर सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।
ग्राम पंचायतों में कार्यरत मैत्री कार्यकर्ता विभागीय गतिविधियों जैसे—
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधियाकरण, टेगिंग, प्राथमिक उपचार एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में प्रति परिवार मात्र ₹5 दिए जाने का आश्वासन दिया गया है, जो कार्य एवं समय की तुलना में बहुत कम है। संगठन ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से ₹25–30 प्रति परिवार निर्धारित करने का निवेदन किया है। साथ ही एक दिन में अधिकतम 10 परिवारों तक पहुँच संभव होना बताया।

आठ सूत्री मुख्य मांगें:

1. मैत्री कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए।
वर्तमान भुगतान—AI ₹50, वत्स उत्पादन ₹100, टीकाकरण ₹5—जीविकोपार्जन हेतु अपर्याप्त है।
2. मानदेय का भुगतान नियमित रूप से प्रतिमाह, गोशालाओं के तर्ज पर किया जाए।
3. भारत पशुधन ऐप को पंचायत स्तर पर अधिक सरल बनाया जाए,
बिना नेटवर्क भी डेटा एंट्री हो
आधार नंबर से पशुपालक सर्च की सुविधा हो।
4. टेगिंग कार्य जोखिमपूर्ण होने से दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाए।
5. वर्ष 2014–15 से पहले राष्ट्रीय गौवंशी/भैंसवंशी योजना से प्रशिक्षित AI कार्यकर्ताओं को भी मैत्री योजना में शामिल किया जाए।
6. पशुगणना की लंबित राशि पूरे मध्यप्रदेश में तत्परता से प्रदान की जाए।
7. कन्टेनर, बधियाकरण मशीन आदि के टूट-फूट पर तत्काल सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
8. प्रजनन योग्य पशुओं की कम उपलब्धता को देखते हुए कृत्रिम गर्भाधान कार्य को लक्ष्य-मुक्त किया जाए।

मैत्री कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर विभाग ने सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गंभीर सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री अरविंद सोलंकी, प्रदेश प्रचार मंत्री विजय चौहान, जिला अध्यक्ष हाकम सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष बलराम सिसोदिया, रवि मालवीय, कमल प्रजापत, नारायण चौधरी  जिला महामंत्री विजय शर्मा जिला प्रवक्ता गोरधन चौहान  ब्लॉक अध्यक्ष रितेश परमार, अरविंदसिंह चौहान, तूफान सिंह पवार, रमेश डेलीविया, राजेश परमार, टीकम सिंह आदि गौ सेवक एवं जिले के सभी मैत्री कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *