Headlines

खजुराहो में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के 2 वर्षों के कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए।

कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के ट्रेड्स जैसे कृषि यंत्र मरम्मत, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी तथा मत्स्य पालन को भी ITI में प्रारंभ कर ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया जाए। पीएम सूर्य घर योजना के तहत अधिकाधिक युवाओं को प्रशिक्षित करें।

दो वर्ष की उपलब्धियां-
– आई टी आई में सर्वाधिक प्रवेश दर्ज, प्रदेश के 10 प्रशिक्षणार्थी राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित।
– विश्व कौशल प्रतियोगिता-2024 में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज और 11 मेडेलियन ऑफ एक्सीलेंस तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर (फ्रांस) पर 1 मेडेलियन ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त।
– तीन प्रशिक्षण अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला। 113 प्रशिक्षणार्थियों को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसर प्राप्त।
– कौशल आधारित प्रशिक्षणों में उल्लेखनीय विस्तार। फ्यूचर स्किल कोर्स में 87.23% प्रवेश, 8वीं आधारित ट्रेड्स में 87% प्रवेश।
– CSR में उद्योगों द्वारा आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना।
– मुख्यमंत्री सीखो–कमाओ योजना में 17,783 प्रशिक्षण पूर्ण और 5314 महिलाएँ लाभान्वित हुईं।
ग्लोबल स्किल पार्क से 29 युवाओं को अंतरराष्ट्रीय नियुक्तियाँ मिली।

आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना-

– एआईसीटीई मानकों के अनुरूप अधोसंरचना विकास, विशेषज्ञ व्याख्यान, उद्योग संवाद कार्यक्रम तथा रोजगार क्षमता प्रशिक्षण को बढ़ावा।
– इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक कॉलेजों में रिक्त पदों की पूर्ति, नए टेक आधारित पाठ्यक्रम, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने और 40% कार्यक्रमों को NBA मान्यता दिलाने का लक्ष्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *