Headlines

भाटपचलाना पुलिस द्वारा शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली “लुटेरी दुल्हन” गैंग का 5000/- रूपये ईनामी आरोपी गिरफ्तार।

राजस्थान के बांसवाड़ा से किया फरार आरोपी को गिरफ्तार, घटना में संलिप्त सभी आरोपी गिरफ्तार।

भाटपचलाना दिनांक 22.08.2025 को फरियादी रतनलाल पिता रमेशचन्द्र सेन, निवासी खरसोदकलां ने थाना भाटपचलाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पुत्र जितेन्द्र की शादी के लिए लड़की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी विष्णुबाई धाकड़ से हुई जिसने नेहा नामक लड़की से शादी कराने हेतु ₹1,50,000/- की मांग की थी।

पुलिस कार्यवाही –
इसी क्रम में अपराध क्रमांक 338/2025, धारा 318(4), 319(2) बीएनएस में थाना भाटपचलाना पुलिस ने उसी दिन त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में रामचन्द्र धाकड़, जस्सु उर्फ राजू, विष्णुबाई धाकड़ एवं पूजा उर्फ नेहा को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया था।
               प्रकरण में फरार मुख्य आरोपिया आशाबाई को दिनांक 25.11.2025 को जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में अंतिम फरार आरोपी विनोद पिता मांगीलाल मालवीय, जिसके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा ₹5000/- का ईनाम घोषित था, लगातार खोजबीन एवं मुखबिरी के आधार पर बांसवाड़ा, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।
          उक्त लुटेरी गैंग के समस्त आरोपीगण पूजा उर्फ नेहा,विनोद मालवीय (पति), विष्णुबाई धाकड़,रामचन्द्र धाकड़,जस्सु उर्फ राजू बागरी, आशाबाई गेहलोत ने षड्यंत्रपूर्वक शादी करवाकर राशि हड़प ली गई थी जिन्हें गिरफ्तार किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी,उनि प्रतीक यादव (साइबर सेल उज्जैन),सउनि शैतान सिंह डिंडोर,आरक्षक नवीन जादम,आरक्षक विजय जाट,महिला आरक्षक सपना राठोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *