बुरहानपुर मनोज गवांदे
सनातन धर्म की रक्षा और विश्व मै गौमाता को राष्ट्र माता के दर्जे की ईश्वर से कामना करते हुए निकले। अभी तक 10 राज्यों में कर चुके है मत्था टेक कर अनेक मंदिरों में दर्शन, 11 वे राज्य मै आज प्रवेश।
बुरहानपुर जिले से एक अनोखी यात्रा शाहपुर मार्ग होते हुए महाराष्ट्र की और निकली। जिसका उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा और गौमाता की रक्षा करना। बता दे नरेश गंगवाल ने बताया मै मेरी पत्नी सुमित्रा देवी और बेटा प्रल्हाद पटेल निवासी ग्राम मुझेना संतोष जिला बरेली उत्तरप्रदेश से 31 महीने पहले 1 मई 2023 से दंडवत यात्रा लेकर मै निकला हु, जो चार धाम, 12 ज्योतिलिंग, 18 शक्तिपीठ, अर्ध नरेश्वर, वैष्णो माता, अमरनाथ, मेरीपुर बालाजी, मथुरा, अयोध्या, गोरखनाथ मंदिर नेपाल के पशुपति नाथ तक ऐसे ही दंडवत यात्रा जाएगी। यह यात्रा 12 साल तक चलती रहेगी। दंडवत यात्री नरेश गंगवाल ने कहा हमारे अभी 7500 मिलोमीटर 10 राज्यों में मत्था टेक कर दर्शन हुए है अभी हम 11 वे राज्य महाराष्ट्र में प्रवेश करने जा रहे है। हमारा इस यात्रा को लेकर उद्देश्य यह है कि। सनातन धर्म की विश्व मै जय जय कार हो, विश्व मै सनातन धर्म का झंडा फहराए, और विश्व मै गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा मिल जाए। इसी लिए पीट के बल घिसट रहा हु। उन्होंने कहा लोग धामों पर जाते है, ओलाद, धन जायजाद, पद मांगते है, लेकिन मुझे इनकी अभिलाषा नहीं है, हर दर पर जा रहा है मत्था टेक रहा हु, मै बस सनातन धर्म की रक्षा करने की मन्नत मांग रहा हु। और जो लोग मानवता से दानवता की और बढ़ रहे है उन्हें सद्बुद्धि की कामना कर रहा हूँ।

