Headlines

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने “जिज्‍जी’ की पंचायत रेस्टोमार्ट” का किया शुभारंभ

गुना।केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला पंचायत गुना द्वारा संचालित “जिज्‍जी’S की पंचायत रेस्टो मार्ट” का विधिवत शुभारंभ किया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार, बाजार एवं पहचान प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।पारंपरिक व्यंजन,स्थानीय उत्पादों प्रदर्शनी एवं परिवार के मनोरंजन का बहुआयामी केंद्र
रेस्टो मार्ट में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार पारंपरिक भोजन, पैक किए गए स्थानीय उत्पादों तथा हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री की व्यवस्था है। यह कदम ग्रामीण उत्पादों को बढ़ावा देने और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। स्थल पर सुपर लूडो, सुपर स्नेक एंड लैडर, टेबल टेनिस, मिनी क्रिकेट सहित कई मनोरंजक गतिविधियाँ उपलब्ध हैं, जो सभी आयु वर्ग के लिए इसे एक आकर्षक व समग्र अनुभव का केंद्र बनाती हैं।ग्रामीण महिलाएँ प्रतिदिन कमा रहीं 500 से 1200 रुपये
इस पहल से तीन स्व-सहायता समूहों की लगभग 25 महिलाओं को प्रतिदिन 500 से 1200 रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। यह उनके आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और स्वाभिमान को नई दिशा प्रदान कर रहा है।सिंधिया ने किया स्टॉलों का अवलोकन, महिलाओं से किया संवाद।कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने उपस्थित लोगों के साथ सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाए। इसके बाद फीता काटकर रेस्टो मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने मार्ट के अंदर विभिन्न स्टॉलों पर तैयार उत्पादों का अवलोकन किया और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की।
खेल गतिविधियों में दी सहभागिता, ब्लैक कॉफी और रसगुल्ले की मिली विशेष सराहना केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने रेस्टो मार्ट परिसर में उपलब्ध खेल गतिविधियों में सहभागिता दी और वहां परोसी गई ब्लैक कॉफी के साथ-साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए रसगुल्ले का स्वाद भी लिया और उसकी विशेष रूप से प्रशंसा की। इसके उपरांत उन्होंने बाहर निर्मित मिनी क्रिकेट मैदान में भी खेल में शामिल होकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का प्रेरक मॉडल जिला पंचायत गुना एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित “जिज्‍जी’S की पंचायत रेस्टो मार्ट” ग्रामीण आजीविका संवर्धन, स्थानीय उत्पादों के संवर्धन और महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रहा है।

कार्यक्रम में  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक गुना श्री पन्‍नालाल शाक्‍य, भाजपा जिलाध्‍यक्ष श्री धर्मेन्‍द्र सिकरवार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री अरविन्‍द्र धाकड़, उपाध्‍यक्ष श्रीमति सारिका लुम्‍बा, नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता अरविन्‍द्र गुप्‍ता, पूर्व मंत्री श्री महेन्‍द्र सिंह सिसौदिया अन्‍य जनप्रतिनिधगण तथा कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, डीपीएम एनआरएलएम श्रीमति सोनू सुशीला यादव सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *