Headlines

अवैध शराब परिवहन पर नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1706 बल्क लीटर शराब व 15 लाख की स्कार्पियो जब्त, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा दिए गये निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी  (पुलिस) रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में थाना नामली पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए ।  थाना प्रभारी की सुचना पर दिनांक 27.11.2025 को पुलिस थाना नामली की टीम द्वारा संदिग्ध वाहन एक ब्लेक रंग की स्कार्पियो क्रमांक एमपी 43 सीबी 1123 को रोककर वाहन चालक से उसका नाम पता पूछते गणेश पिता राजेन्द्र नाथ चौहान जाति नाथ उम्र 30 साल नि.मुढका,थाना बीएनपी देवास को होना बताया व वाहन को विधिवत चेक करते उक्त वाहन मे शराब भरी होना पाई गई जिसके लायसेंस के बारे मे पुछते नही होना पाया जो आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर स्कार्पियो वाहन से अवैध अग्रेजी शराब 446 बल्क लीटर किमती 73,680/- व देशी शराब प्लेन व मसाला 1260 बल्क लीटर किमती 70000/- रुपये कुल 1706 बल्क लीटर किमती 1,43,680/- व स्कार्पियो वाहन एमपी 43 सीबी 1123 किमती 15 लाख रुपये को जप्त किया गया व आरोपी के विरुध्द थाना नामली पर अपराध क्रमांक 504/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है ।आरोपी से शराब कहा से लाने व कहा ले जाने व अन्य आरोपीयो के बारे मे पूछताछ की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *