Headlines

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना द्वारा पुलिस लाइन मंदसौर में आयोजित जनरल परेड का किया गया निरीक्षण 

परेड की सलामी ली एवम परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, अच्छे टर्नआउट वाले कर्मचारी हुए पुरस्कृत, अन्य को आवश्यक सुधार हेतु किया निर्देशित

मंदसौर जिला पुलिस लाइन में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा परेड की सलामी ली गई। सलामी के पश्चात परेड में उपस्थित राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड के पश्चात गणवेश के निरीक्षण करने के दौरान अच्छे टर्नआउट वाले कर्मचारी को पुरस्कृत किया एवं अन्य कर्मचारियों को गणवेश में सुधार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री टी एस बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग श्रीमती हेमलता कुरील के साथ साथ जिले के अन्य राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी, जिले के समस्त थानों/चौकी का बल एवम डॉग स्क्वायड भी उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *