Headlines

लोहे के पलंग की फर्जी बिल्टी की आड में ट्रक कन्टेनर में ले जाई जा रही  20 लाख  रुपये की अवैध अंग्रेजी ब्रांडेड शराब पकडी गई।

संजय चौहान रिपोर्ट
शामगढ़

मंदसौर पुलिस थाना नाहरगढ द्वारा एक अंतर्राज्यीय  शराब लोहे के पलंग की फर्जी बिल्टी की आड में ट्रक कन्टेनर में ले जाई जा रही  20 लाख  रुपये की अवैध अंग्रेजी ब्रांडेड शराब पकडी गई


शामगढ़  से ट्रक कंटेनर मे भरी 120 पेटी  अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
• कार्यवाही विवरणः-  म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान तहत श्री विनोद मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में  श्री टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं  श्री कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा 01 आरोपी के कब्जे वाले ट्रक कंटेनर मे से 120 पेटी  अवैध अंग्रेजी ब्रांडेड शराब जप्त की गई।
घटना   का संक्षिप्त विवरण–
                                       दिनांक 26.11.25 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ उनि मो.सा. मंशुरी  द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए  बसई – डिगांव रोड , झलारा फंटे के यहा नाकाबंदी करने पर बसई तरफ से डिगांव तरफ जाने वाले रोड पर मुखबिर सुचना मुताबिक एक ट्रक कन्टेनर क्रमांक जीजे 01 बीवाय 5250  को रोका । जो कंटेनर के केबिन मे ड्रायवर बैठा था। जो वाहन से उतरकर भागने का प्रयास करने लगे जिनको फोर्स की मदद से बमुश्किल पकडा बाद  कंटेनर की तलाशी लेते कंटेनर मे 120 अंग्रेजी शराब की पेटीया भरी होना पाई गई बाद शराब के संबंध मे पुछताछ करते कोई वैध दस्तावेज नही होने से आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाया गया । अवैध शराब के संबंध आरोपी से पुछताछ जारी है।

जप्तशुदा मश्रुका –
1. 120 पेटी अंग्रेजी ब्रांडेड शराब किमती 20 लाख रुपये ।
  2. घटना मे प्रयुक्त कंटेनर वाहन क्रमांक जीजे 01 बीवाय 5250  किमती 50 लाख रुपये।

         सराहनिय कार्यः-  थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी, उनि मो. साजिद मंशुरी , प्रआर 295 राकेश शर्मा , आर 311 महेंद्र सिंह , आर 13 विजयपाल सिंह , आर 513 मनीस दास बैरागी ,आर चालक 411 लियाकत मेव एवं साइबर सेल मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *