Headlines

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर एसआईआर की प्रगति का निरीक्षण किया

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं सहयोगी का सम्मान

 

शाजापुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने आज जिले के भेरुपुरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 97, सुंदरसी के मतदान केन्द्र क्रमांक 90, 91, 92, 94, रतनपुरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 96, तलेनी के मतदान केन्द्र क्रमांक 106 तथा मकोड़ी के मतदान केन्द्र क्रमांक 107, 108 का भ्रमण कर एसआईआर की अब तक हुई प्रगति का निरीक्षण किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने भैरूपुरा के मतदान केंद्र में दिव्यांग श्री माखन द्वारा एसआईआर में सहयोग करने पर पुष्पगुच्छ देकर उनके कार्य की प्रशंसा की। इसी प्रकार ग्राम रतनपुरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 96 के बीएलओ श्री विष्णु प्रसाद बडोलिया द्वारा एसआईआर कार्य 82 प्रतिशत पूर्ण करने पर कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ देकर उनके कार्य की प्रशंसा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने एसआईआर कार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए ग्राम के सरपंचों से कहा कि गांव के शिक्षित वर्ग के युवक/युवतियों/वालेंटियर्स का सहयोग गणना प्रपत्र भरने, एकत्रित करने, बीएलओ के साथ डिजिटाईज कराने में लें, जिससे समय पर एसआईआर कार्य पूर्ण हो। साथ ही उन्होंने बीएलए से कहा कि ज्यादा से ज्यादा गणना प्रपत्र एकत्रित करने एवं भरवाने में सहयोग करें। भ्रमण के दौरान उन्होंने एसआईआर कार्य में अब तक हुई प्रगति की बीएलओ, सचिव और पटवारी से जानकारी लेकर विस्तार पूर्वक समीक्षा की। साथ ही उन्होंने संबंधित बीएलओ को मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के साथ रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिवों को गणना प्रपत्र वितरण एवं प्राप्ति उपरांत बीएलओ एप्प पर डिजिटाईज किये जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्री राजकुमार हलदर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे व श्रीमती अंकिता पाटकर एवं पोलायकलां तहसीलदार सुश्री शिल्पा सिंह भी मौजूद थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *