Headlines

परीक्षा के दौरान सतत निगरानी रखें – कलेक्टर  बाफना।

समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने विभिन्न विभागों के समय-सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।कलेक्टर बाफना ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि परीक्षार्थी बिना किसी तनाव के परीक्षा दे, इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता रखें। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर परीक्षा केंद्रों व संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखने एवं परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिये।कलेक्टर बाफना ने आगामी जनगणना को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक तैयारियाँ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, जनगणना से संबंधित कार्ययोजना, प्रशिक्षण एवं अन्य व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। महिला एवं बाल विकास के कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने पूर्ण हो चुके आंगनवाड़ी भवनों का जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोकार्पण कराने एवं आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया में पात्र व्यक्तियों का ही चयन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने तार्किक विसंगति (लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी) से किसी भी मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली से नहीं काटने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा में सभी सीएमओ को जल कर, संपत्ति कर सहित अन्य करों की वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिये। वसूली में कम प्रगति पाए जाने पर नगरपालिका शाजापुर सीएमओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पेयजल की सतत सेम्पलिंग कराने के भी निर्देश दिये।कलेक्टर  बाफना ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का केवल औपचारिक न करते हुए संबंधित व्यक्ति की समस्या का स्थायी समाधान करें। समय पर शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण नहीं करने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र देने और अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने लोकसेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों की भी समीक्षा की।कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के रेफरल प्रकरण एवं गर्भवती माताओं की समग्र ईकेवायसी की समीक्षा की। परिवहन विभाग को कलेक्टर ने नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर कार्रवाई करने एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेडियम स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिये।कलेक्टर  बाफना ने सभी राजस्व अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी को सभी किसानों की फार्मर आईडी बनाने एवं उनकी फार्मर आईडी से भूमि का शतप्रतिशत रकबा जुड़वाने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने अनुविभागीय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक को विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं मिशन अंकुर अंतर्गत लापरवाही करने वाले शिक्षकों, जनशिक्षकों आदि संबंधित पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।कलेक्टर बाफना ने सहकारिता विभाग की समीक्षा कर धारा-85 के प्रकरणों में प्रगति लाने तथा अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को वसूली करने के निर्देश दिये। पशुपालन एंव डेयरी विभाग तथा उद्यानिकी के अधिकारी को केसीसी ऋण के लक्ष्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। जलनिगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण करने तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को जलजीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण योजनाओं को हस्तांतरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सीईओ को “एक बगिया माँ” के नाम में प्रगति लाने तथा जल कर की बकाया राशि वसूली करने के निर्देश दिये।इस दौरान कलेक्टर बाफना ने गेहूं उपार्जन के लिए खरीदी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने, फार्मगेट एप्प के माध्यम से किसानों का पंजीयन कराने, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण करने, पेंशन के लंबित प्रकरणों, पीएमएफएमई, फसल गिरदावरी, पेयजल, केसीसी के प्रकरण, समग्र-ईकेवायसी, खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग, संकल्‍प से समाधान अभियान, भूमि आवंटन, बस्‍ती विकास के प्रकरण, धर्मस्व मद के कार्य, हिट एण्ड रन के लंबित प्रकरण सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर  बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, शुजालपुर श्री राजकुमार हलदर एवं गुलाना श्री आलोक वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *