उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा, समिति सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अवगत कराया गया कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इस हेतु स्वगणना का विकल्प 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगा। द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनसंख्या गणना की जाएगी।जनगणना 2027 देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी। इसमें मोबाइल एप्लिकेशन एवं वेब पोर्टल के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा तथा संपूर्ण कार्य की निगरानी सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (CMMS) पोर्टल से की जाएगी। जनगणना के दौरान नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी। किसी भी प्रगणक अथवा अधिकारी द्वारा ओटीपी या बैंक विवरण की मांग नहीं की जाएगी।
कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


