Headlines

गुना – आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही,
सार्वजनिक स्थानों एवं होटल-ढाबों पर छापेमारी, कई प्रकरण दर्ज।

गुना।जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में मदिरा सेवन एवं परोसने की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक सार्वजनिक स्थानों एवं छुपे हुए होटल-ढाबों पर दबिश दी गई। सूचना पूर्व में लग जाने के कारण कुछ होटल सूने पाए गए।कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 08 फरवरी रविवार रात्रि में होटल राजपूताना (हाईवे), होटल शूटर द होटल (इंडस्ट्रियल एरिया), सरदारजी होटल (इंडस्ट्रियल एरिया), जज्जी बस स्टैंड, पुरानी साइकिल फैक्ट्री क्षेत्र, अंडरब्रिज बस स्टैंड के पास एवं होटल अमन (बस स्टैंड) सहित अन्य स्थानों की जांच की गई।कार्यवाही कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल एवं उपायुक्त आबकारी संभाग ग्वालियर श्री संदीप शर्मा के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में की गई। दबिश की कार्यवाही वृत्त एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री राधाकिशन अटारिया द्वारा की गई।जांच के दौरान उक्त स्थानों पर नवयुवकों सहित विभिन्न व्यक्तियों को मदिरा सेवन करते पाया गया। होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। साथ ही कई व्यक्तियों को समझाइश देकर भविष्य में होने वाली कानूनी कार्यवाही एवं संभावित दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।आबकारी विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ होटल-ढाबों पर नवयुवक मदिरा सेवन जैसी बुरी आदत का शिकार हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसको दृष्टिगत रखते हुए जिला आबकारी अधिकारी द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कार्यवाही के दौरान मदिरा पीने एवं पिलाने वालों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(अ) एवं 36(ब) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए।
कलेक्टर श्री कन्‍याल द्वारा निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार की कार्यवाही सभी होटल-ढाबों एवं सार्वजनिक स्थानों पर निरंतर जारी रहेगी, तथा जिन होटलों में शादियाँ एवं अन्य आयोजन होते हैं, उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *