अजय भंडारी रिपोर्ट लटेरी
लटेरी। नहीं रुक रहा पंचायत में भ्रष्टाचार फर्जी बिलों के साथ अब खुले आम रिश्वतखोरी का मामला आया सामने भोपाल लोकायुक्त टीम ने जनपद पंचायत लटेरी के उपयंत्री रामगोपाल यादव को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यादव ने ग्राम पंचायत धीरगढ़ में हुए सीसी सड़क निर्माण के मूल्यांकन के लिए ₹50,000 की मांग की थी और रिश्वत की रकम अपने गंजबासौदा स्थित आवास पर मंगाई थी। यह कार्रवाई निलंबित पंचायत सचिव कन्हैया लाल शर्मा और लाखन सिंह लोधी की शिकायत पर की गई। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) दुर्गेश राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत पकड़ा

