Headlines

9 दिसंबर को महाकाल नगरी उज्जैन में होगा ऐतिहासिक हनुमान ध्वज महासम्मेलन, भव्य सुंदरकांड महोत्सव

1551 हनुमान मंदिरों की पवित्र धर्म ध्वजा आएंगी एक मंच पर, बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेंद्र शास्त्री जी वर्चुअल सानिध्य प्रदान करेंगे

उज्जैन। 9 दिसंबर सुबह 10 बजे से
हिन्दू संस्कृति संघ धर्मवीर बजरंग दल द्वारा उज्जैन जिले के इतिहास का सबसे विशाल सनातनी आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में उज्जैन जिले के सभी 1551 श्री हनुमान मंदिरों से पवित्र धर्म ध्वजा आमंत्रित की जा रही है। सभी ध्वजाओं का विधि-विधान से पूजन होगा तथा विश्व विख्यात बागेश्वर धाम के सुंदरकांड मंडल द्वारा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य मार्गदर्शन में भव्य सुंदरकांड पाठ संपन्न होगा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर इस आयोजन में वर्चुअल वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उपस्थित रहेंगे।
आयोजन में जिले के सभी संत-महंत, कथावाचक, हनुमान मंदिर समितियां, सुंदरकांड-रामायण-हनुमान चालीसा मंडलियां, झंडा समितियां, गोशाला समितियां, गौसेवक दल, सभी हिन्दू संगठन एवं व्यायामशाला प्रमुख शामिल होंगे।
संस्थापक एवं अध्यक्ष राजेश आंजना धर्मवीर ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से बताया कि इस कार्यक्रम के चार प्रमुख लक्ष्य हैं। गाँव-गाँव एवं मोहल्लों में बंद पड़ी मंगलवार ध्वज-झंडा यात्रा को पुनः शुरू कराना, जिला पंचायत की 88 गोशालाओं में समिति बनाकर कम से कम 5100 निराश्रित गौमाताओं को आश्रय दिलाना, हर गाँव-मोहल्ले में “राष्ट्र शक्ति केंद्र” के रूप में हनुमान चालीसा मंडली स्थापित करना तथा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की दिशा में गुरुकुल, व्यायामशाला एवं गौशाला युक्त हिन्दू संस्कृति केंद्रों की स्थापना।
आयोजन के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी नारायण यादव हैं। अध्यक्ष आंजना ने सभी सनातनी बंधुओं से अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्र के हनुमान मंदिर या किसी भी प्रसिद्ध मंदिर के नाम से शीघ्र समिति बनवाकर रजिस्ट्रेशन कराएं और कार्यक्रम की प्रवेशिका प्राप्त करें। प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष ईश्वर भाट, महामंत्री हरिचरण सिंह मेवाडा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मंत्री संतोष सोनिया, धर्माचार्य सह प्रमुख गौरव प्यासी, महाराज मीडिया प्रभारी अभिषेक सोनिया, सज्जन सिंह पटेल, सह मीडिया प्रभारी प्रद्युमन बैरागी, पिंटू बैरागी धर्मेंद्र यादव संतोष राठौड़ (भवानी वाहिनी प्रमुख) महेश बामनिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *