Headlines

महाकाल मंदिर में बिछड़े 85 वर्षीय वृद्ध को पुलिस ने तलाश

महाकाल थाना पुलिस उज्जैन ने महाकाल मंदिर में बिछड़े 85 वर्षीय वृद्ध को 8 घंटे की अथक तलाश के बाद परिवार से मिलाया – परिजनों ने जताया आभार दिनांक 05.12.2025 को थाना महाकाल क्षेत्र अंतर्गत महाकाल मंदिर दर्शन हेतु गुजरात के बड़ोदरा से आए हीरालाल पिता सोमा भाई प्रजापति उम्र 85 वर्ष अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। वृद्ध अवस्था एवं स्मृति कमजोर होने के कारण वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर अथवा उनका विवरण नहीं बता पा रहे थे। केवल इतना बता पा रहे थे कि वे टैक्सी से मंदिर पहुंचे थे। वृद्ध व्यक्ति के मिलने की सूचना पर थाना महाकाल पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए, उनके परिजनों की तलाश हेतु महाकाल मंदिर चौकी एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वृद्ध व्यक्ति का विवरण प्रसारित किया गया  । महाकाल मंदिर परिसर एवं आसपास की पार्किंग में गुजरात नंबर की टैक्सियों एवं वाहनों की जांच की गई । लगातार 7 से 8 घंटे तक की मेहनत, सोशल मीडिया की मदद एवं क्षेत्र में सक्रिय खोज के पश्चात् गुजरात से आए परिजनों का पता लगाया गया थाना महाकाल के सहायक उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह चौहान एवं टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं अथक प्रयासों से वृद्ध हीरालाल प्रजापति को उनके परिजनों से सुरक्षित मिलाया गया। परिजनों द्वारा अपने वरिष्ठ सदस्य को सुरक्षित वापस पाकर उज्जैन पुलिस के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।


उज्जैन पुलिस की अपील

उज्जैन पुलिस यात्रियों और श्रद्धालुओं से निवेदन करती है कि धार्मिक स्थलों पर भीड़भाड़ वाले स्थानों में अपने साथ आने वाले बुजुर्गों एवं बच्चों पर विशेष ध्यान रखें तथा मोबाइल नंबर या पहचान पत्र साथ रखें, जिससे किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में शीघ्र मदद की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *