Headlines


हकीमी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस निरस्त करने के बाद बुरहानपुर IMO ने 48 घंटे सारे ओपीडी बंद कर किया विरोध दर्ज।

मनोज गवांदे बुरहानपुर रिपोर्ट

बुरहानपुर मै आईएमओ ने सारे अस्पतालों की 48 घंटे ओपीडी बंद कर किया विरोध प्रदर्शन। बता दे हकीमी अस्पताल का जिला प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस निरस्त कर दिया है, इस कार्यवाही के विरोध में 48 घंटे ओपीडी सेवाएं बंद कर दी, सिर्फ एमर्जेंसी सेवाएं जारी रहेगी। डॉक्टर आबिद सैयद, प्रेसिडेंट आईएमओ बुरहानपुर ने कहा हम चाहते है इसे एक तरीके से की जाए, जहां जहां हकीमी अस्पताल की कमियां है, उसे बताई जाए और उस कमियों को दूर करने के लिए वक्त दिया जाए, अस्पताल कमियों मै सुधान नहीं कर पाए तो प्रशासन रजिस्ट्रेशन और लाइसेस निरस्त कर सकता है। इन्होंने विरोध करते हुए प्रशासन से निवेदन किया है कि नियम से कार्यवाही की जाए। मामला यह है की* 11 नंबर 2025 को हकीमी अस्पताल में इलाज के  दौरान एक महिला की मौत हो गई थी, परिजनों ने अस्पताल पर इलाज मै लापरवाही का आरोप लगाकर प्रशासन से अस्पताल पर कार्यवाही की मांग की थी। इसके बाद मृतक का परिवार कार्यवाही नहीं होने से भूख हड़ताल पर बैठ गए थे, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की गई। उसके बाद प्रशासन ने तत्काल हकीमी अस्पताल पर कार्यवाही करते हुए अस्पताल का रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस निरस्त कर दिया।  इसी के विरोध में आईएमओ ने सभी अस्पतालों की 48 घंटे ओपीडी सेवाएं बंद कर दी है। इस मामले मै हकीमी अस्पताल की डॉक्टर रेहाना बोहरा ने महिला की मौत को लेकर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, पेशेंट का मेरे पास 8 महीनों से इलाज चल रहा था, उसके जो प्रोसेजे   थे हमने बता दिए थे, इस पेशेंट के परिवार के साथ परिवार जनक संबंध थे, लेकिन जो हुआ उसके लिए हमें बहुत दुख है। लेकिन इस बीच मैं जो मेरे खिलाफ जो अपमान जनक शब्द बोले गए है, उन्होंने मुझे बहुत क्षति पहुंचाई है।  और क्या कहा डॉक्टर रेहाना बोहरा ने जरूर सुने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *