15 दिन से फरार आरोपी राजस्थान के अजमेर से हुआ गिरफ्तार
मंदसौर पुलिस की पाँच अलग अलग टीमे आरोपी को गिरफ्तार करने में लगातार प्रयासरत थी। पुलिस द्वारा आरोपी के मध्यप्रदेश, राजस्थान व गुजरात के अलग अलग ठिकानो पर पाँच दिनो तक लगातार रैकी कर आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) के द्वारा थाना सुवासरा के अपराध क्रमांक 353/25 धारा 108,3(5) बी.एन.एस. के आरोपी अमजद को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के निर्देशन मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी द्वारा व गठित टीम द्वारा दिनांक 29.11.2025 को 10,000/- रुपये के ईनामी कुख्यात फरार आरोपी अमजद खान पठान पिता नुर मोहम्मद निवासी सुवासरा गाँव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

