Headlines

विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को ग्रह प्रवेश कराया, पदयात्रा में हुए शामिल

Screenshot

विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा जिले के ग्राम गुलाबगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पदयात्रा में भाग लिया। गुलाबगंज पहुँचते ही ग्रामीणों ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह और विदिशा विधायक मुकेश टंडन का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इसके बाद कृषि मंत्री गाँव में पैदल भ्रमण पर निकले और नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याएँ जानीं और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराकर उन्हें नए घरों की बधाई दी।

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन समस्या निवारण शिविर का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न हितग्राहियों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान भी कराया।

इसके साथ ही वे सांसद खेल महोत्सव में भी शामिल हुए और कबड्डी फाइनल की रिहर्सल देख खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मीडिया से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि “अपने गांव को नशा मुक्त बनाएं। यदि कहीं भी अवैध शराब या नशे का कारोबार चलता दिखे, तो उस पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *