Headlines

भ्रष्टाचार और अवैध वसूली में लिप्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी एक जगह पर नहीं रहेंगे, हर तीन से छह माह में बदलना होगा थ

मध्यप्रदेश के मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोदकुमार मीणा ने एक शानदार पहल की है। लगातार थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार ओर लेन-देन के आरोपों के चलते वर्दी पर सवाल ओर दाग लगते है। इसी को ध्यान मे रखते हुए नई पहल “रोस्टर सिस्टम” कार्ययोजना बनाई है, जो प्रदेश के मंदसौर जिले मे प्रथम बार लागू होगा। तीन से छह माह मे थाना प्रभारी को नया थाना संभालना होगा, ताकि किसी प्रकार से कोई आरोप या अन्य शिकायत ना आये। जिससे थाना प्रभारी भी अपना कार्यकाल मे दायित्व का अच्छे से निर्वहन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अफीम उत्पादक मंदसौर जिले में कई पुलिसकर्मी व अधिकारी ऐसे है, जो थानों में सालों से जमें रहते है, थानों में अपराधियों, तस्करों से उनकी तगडी सांठगांठ हो जाती है, ऐसे में पुलिस का उद्देश्य पूरा नहीं होता है। अब ऐसे पुलिसकर्मियों व अधिकारियो की शामत आएगी। एसपी ने ऐसे कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है, उनका पांच साल का रिकार्ड निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *