वर्ष 24-25 के 7620 आवास पूर्ण किये ,जिले में सबसे अधिक।
उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है हर कच्ची झोपडी को पक्की छत में बदलना,इसी तारतम्य में वर्ष 2016-17 से प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गयी इस योजना ने देशभर में लाखो करोडो गरीब परिवारों को पक्की छत के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीना सिखाया है !प्रदेश के मुखिया मोहन यादव का मुख्य जोर हर योजना का लाभ गरीब ,वंचित वर्ग तक पहुँचाने का रहा है ,इसी कारन मध्यप्रदेश देश में आवास पूर्णता में अव्वल स्थान पर हैउज्जैन जिले की खाचरोद ब्लॉक में वर्ष 2016-17 तक कुल 19316 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभ प्रदाय किया गया है अर्थात 19316 परिवार अब कच्ची झोपडी के स्थान पर अब पक्की छत के नीचे निवास कर रहे है गरीब हो या अमीर सभी का सपना होता है खुद का पक्का घर ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के माध्यम लाखो करोडो परिवारों के पक्के घर के सपने को पूरा किया है ।उज्जैन जिले के खाचरोद ब्लॉक में जिले में सर्वाधिक आवास पूर्ण हुए है वर्तमान में वर्ष 24-25 के 10689 आवासो के विरुध्द 7620 आवास पूर्ण करने के साथ ही खाचरोद ब्लॉक उज्जैन में सर्वाधिक आवास पूर्ण करने वाला ब्लॉक बन गया है


