रतलाम।महिला एवं बाल विकास परियोजना जावरा अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी बालिका दिवस का आयोजन नगर पालिका जावरा के मीटिंग हॉल में किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी राम निवास बुधौलिया के निर्देशानुसार एवं परियोजना अधिकारी अंकिता पाटीदार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिका दुर्गा द्वारा प्रेरक उद्बोधन दिया गया तथा योजना पर आधारित कविता का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं दुर्गा कुंवर (संभाग स्तरीय क्रिकेट टीम विजेता), प्रियांशी कैथवास (बास्केटबॉल स्टेट लेवल गोल्ड मेडलिस्ट), तन्वी कैथवास (कराटे स्टेट लेवल गोल्ड मेडलिस्ट), विजयलक्ष्मी सेखवारिया (हैंडबॉल स्टेट लेवल खिलाड़ी) एवं धानी (कक्षा 10वीं सीबीएसई टॉपर) को उपहार देकर सम्मानित किया गया । साथ ही दिशा, ऋषिका एवं काव्या को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद श्रीमती सोनू चंद्र प्रकाश सोलंकी द्वारा बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक पंकज कुंवर राणावत द्वारा तथा आभार प्रदर्शन पर्यवेक्षक सीमा कुरैशी द्वारा किया गया।
महिला एवं बाल विकास परियोजना जावरा अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी बालिका दिवस का आयोजन ।

