Headlines

नीमच में भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों का दर्शको और श्रोताओं ने किया करतल ध्वनि से स्वागत।

कबीर भजनों को सुनकर मंत्र मुग्ध हुए श्रोतागण।

नीमच।लोकतंत्र का उत्सव भारतपर्व  26 जनवरी 2026 की शाम को टाऊनहॉल  नीमच में आयोजित किया गया । भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारो द्वारा आकर्षक मनमोहक लोक नृत्यों और सुमधुर कबीर भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया और दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों  का करतल ध्वनि से स्वागत किया। इसके साथ ही स्‍थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये गए। लोकतंत्र के उत्‍सव भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों के दलों द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों एवं लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी गई। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग के कलाकार देवास के श्री देवकरण मालवीय एवं सात सदस्‍यीय कलाकारों के दल द्वारा प्रस्तुत सुप्रसिद्ध कबीर भजनों का   संगीतमय गायन सुनकर श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गए। सिरोंज के ढिमरयाई लोकनृत्‍य कलाकार सूरज केवट एवं 10 सदस्‍यीय दल न ढिमरयाई लोकनृत्‍य की मनमोहन प्रस्‍तुति दी। जिसे उपस्थित जन समुदाय ने खूब सराहा ।
प्रारंभ में विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, नीमच नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं श्री हेमंत हरित  तथा एडीएम श्री बीएस कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री पराग जैन आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने संस्कृति विभाग के कलाकारों का पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मंजुला धीर ने किया तथा अंत में नीमच सीएमओ सुश्री दुर्गा बामनिया ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मध्य प्रदेश के विकास एवं विभिन्न योजनाओं उपलब्धियां पर आधारित प्रदर्शनी भी जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री परिहार एवं अतिथियों ने समझ में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किए।
इस अवसर पर श्री श्री निलेश पाटीदार, श्रीमती हेमलता धाकड़, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *