नीमच।बैठक में संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिह ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया, कि मनासा के सभी वार्डो में स्वास्थ्य विभाग टीमों द्वारा घर-घर सर्वे कर सामान्य सर्दी, खासी, बुखार के मरीजों को चिंहित किया जाकर, पीडितों के परिवारजनों को स्वास्थ्य उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सभी मरीज उपचाररत होकर ठीक है।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बैठक में उप मुख्यमंत्री शुक्ल को जिला प्रशासन एवं जिले की स्वास्थ्य टीमों द्वारा मनासा में घर-घर स्क्रीनिंग कार्य, जनजागरूकता कार्य और रिर्पोटेड मरीजों की नि:शुल्क त्वरित उपचार व्यवस्था और मरीजों के निरंतर फालोअप की व्यवस्था के बारे में विस्तार से अवगत कराया।उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला प्रशासन द्वारा मनासा में संभावित मरीजों के रिर्पोट होने के बाद त्वरित कार्यवाही कर घर-घर स्क्रीनिंग सेम्पलिंग एवं उपचार की व्यवस्था के कार्य की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मनासा सिविल अस्पताल में स्क्रीनिंग में पाए जाने वाले संभावित रोगियों के त्वरित नि:शुल्क उपचार के लिए मनासा में वेंटीलेटरयुक्त एक पृथक से वार्ड स्थापित करने और इस वार्ड में चिकित्सक सहित आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। जिससे,कि सर्दी, खासी, बुखार के मरीजों व अन्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके और मरीजों को अन्यत्र रेफर ना करना पडे।उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संभावित जीबीएस के फैलाव को रोकने के समुचित उपाय सुनिश्चित करने, चिंहित, रिर्पोटेड मरीजों को त्वरित उपचार सुविधा मुहैया कराने, मनासा में पर्याप्त संख्या में आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मनासा में वेंटीलेटरयुक्त एक लाईव सर्पोट सिस्टम के साथ एम्बुलेंस की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिए है। साथ ही मेडीकल कालेज नीमच से मनासा में चिकित्सकों की टीम भी तैनात करने के निर्देश दिए है। उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने बैठक में उक्त संभावित रोग से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार प्रसार विभिन्न माध्यमों से करने और सर्वे टीम के माध्यम से सभी प्रभावित वार्डो में निवासियों को पानी उबाल कर पीने एवं रोग से बचाव व सुरक्षा के उपायों पर अमल करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मनासा में पीडित परिवारों की सहायता एवं उपचार संबंधी सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, न.प.अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.अजय तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, कमिश्नर उज्जैन श्री आशीष सिह, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं भोपाल से आए आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे, स्वास्थ्य आयुक्त श्री तरूण राठी एवं मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना भी उपस्थित थी।


