बैठक के दौरान आयुक्त द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते हुए कर्मचारी से पूछा शिकायत का निराकरण कब तक होगा ।
उज्जैन नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया की पेयजल सप्लाई के दौरान गंदे पानी की शिकायत प्राप्त होने पर 24 घंटे के अंदर शिकायत का समाधान होना चाहिए अन्यथा समाधान नहीं होने की स्थिति में अधिकारियों पर कार्यवाही करने में किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त मिश्रा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहर में जितनी भी पेयजल की टंकियां है उनकी समय-समय पर जांच करते हुए रोस्टर अनुसार सफाई करवाई जाए, दूषित पानी या गंदा पानी सप्लाई होने की स्थिति में पानी का सैंपल लेते हुए जांच की जाए इस दौरान इस बात का ध्यान रखें की जहां से भी शिकायत प्राप्त हुई है उसके आसपास के नल कनेक्शन की भी जांच की जाए, जहां पर भी लीकेज की समस्या है उसका संधारण करें, अवैध नल कनेक्शनों पर नियमित रूप से प्रभावी कार्यवाही करें, टैंकरों की धुलवाई एवं सफाई करवाते रहे । आयुक्त श मिश्रा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाटर सप्लाई के दौरान विभाग के सभी अधिकारी उपयंत्री, टंकी प्रभारी फील्ड में निकले साथ ही एक रजिस्टर का संधारण करें जिसमें शिकायतों का विवरण एवं उसके समाधान की जानकारी अंकित हो जो भी संसाधन या आवश्यक उपकरण, चलित सैंपलिंग वाहन एवं केमिकल की आवश्यकता है उसकी व्यवस्था सुनिश्चित रखें, नालियों तक जो पाइपलाइन के जत्थे फैले हुए है उन्हें नालियों से ऊपर की ओर करते हुए नालियों से दूर किया जाए इसके लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाए ।सभी सब इंजीनियर एवं टंकी प्रभारी के नंबर जनता तक होना चाहिए ताकि शिकायत का निराकरण हो सके बैठक में अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार, सहायक यंत्री शिवम दुबे, दिलीप नौधाने, उपयंत्री एवं टंकी प्रभारी उपस्थित रहें।

