गौशाला की शासकीय गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग।
रितिक सोनगरा रिपोर्ट उज्जैन जनपद पंचायत महिदपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत झारड़ा में संचालित जय श्री कृष्णा गौशाला समिति की शासकीय गोचर भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण होने का मामला सामने आया है। गौशाला समिति ने इस संबंध में पूर्व में तहसीलदार, एसडीएम एवं कलेक्टर को आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।…

