Headlines

लटेरी पुलिस ने ग्राम झूकर जोगी में पकड़ी अवैध शराब एक आरोपी गिरफ्तार ।

  अजय भंडारी रिपोर्ट लटेरी विदिशा से

       
लटेरी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लटेरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, पुलिस अधीक्षक विदिशा  रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी उप निरीक्षक जय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना लटेरी पुलिस  ने 05 पेटी देशी प्लेन शराब, 01 पेटी में देशी लाल मशाला ,01 पेटी में सन्नी रम की पेटी कुल 07 पेटी शराब कीमत  38000/- का मशरूका जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया।

कार्यवाही का विवरण

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ग्राम झुकर जोगी में मोबाईल मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झुकरजोगी में सूरज सिंह राजपूत उसकी किराने की दुकान की पास वाली सटर के पास अवैध शराब रखे हुये है, सूचना से  थाना प्रभारी को अवगत कराया बाद मुखबिर की सूचना से आरोपी सूरज सिंह राजपूत पिता शेर सिंह राजपूत उम्र 32 साल निवासी ग्राम झुकर जोगी 05 पेटी देशी प्लेन शराब, 01 पेटी में देशी लाल मशाला ,01 पेटी में सन्नी रम की पेटी  कुल  38000/- का मशरूका जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 336/25 धारा  34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की जाँच की  जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *