Headlines

डॉक्टर ने इलाज के दौरान नाबालिग से की छेड़छाड़

आरोपी डॉक्टर परिवार सहित फरार, पुलिस ने पॉस्को में दर्ज किया मामला

उज्जैन के पास महिदपुर में एक डॉक्टर पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। नाबालिग लड़की पेट की समस्या लेकर इलाज कराने डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंची थी। यहां आरोपी डॉक्टर ने नाबालिग को गलत तरीके से छूकर अश्लील हरकत की जिसके बाद लड़की ने हिम्मत कर डॉक्टर के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से डॉक्टर अपनी फैमिली को लेकर फरार हो गया।
महिदपुर थाना पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की ने बताया कि मामा के घर रहकर शासकीय हाई स्कूल कक्षा 10वी पढ़ने वाली छात्रा को मंगलवार को पेट में दर्द होने की शिकायत थी। लड़की अपने मामा के साथ सरकारी अस्पताल महिदपुर के सामने डॉ. विमल पाठक के धनवंतरी क्लीनिक पर इलाज करने के लिए पहुंची। इस दौरान लड़की के मामा मेडिकल पर नीचे बैठे थे और डॉक्टर पाठक नाबालिग लड़की को मेडिकल के ऊपर क्लीनिक में ले गए। वहाँ पर इंजेक्शन रूम में चेकअप करने लगा, इस दौरान डॉक्टर ने बुरी नीयत से अश्लील हरकत करने लगा। घर पहुंचकर मामी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद महिदपुर थाने में अनुसूचित जाती की नाबालिग 14 वर्षीय लड़की की शिकायत पर आरोपी डाॅ. विमल पाठक के विरुद्ध मामला दर्ज किया। मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी डॉक्टर परिवार के साथ फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *