Headlines

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 120 मीटर लंबे खोखर पुल सहित करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

24 गांव होंगे लाभान्वित, आवागमन में मिलेगी सुविधा—कन्या पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गुना-अशोकनगर (मावन), म्याना लहरघाट मार्ग पर बनाए गए 120 मीटर लंबे खोखर पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के निर्माण पर 4.98 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसके चालू होने से क्षेत्र के लगभग 24 गांवों के 15,875 से अधिक ग्रामीण सीधे लाभान्वित होंगे। साथ ही तहसील एवं जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम होने के साथ अशोकनगर जिले की दूरी में भी कमी आएगी। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से की गई।इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ऊमरी–सिरसी मार्ग से हाथीकूदन तक 0.70 किमी लंबे सड़क निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया, जिस पर 0.52 करोड़ रुपये की लागत व्यय की गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंधिया ने कहा पहले गांवों में पगडंडियां ही हुआ करती थीं, लेकिन आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र पक्की सड़कों से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा पहले बैलगाड़ियों से अनाज ढोया जाता था, जिसमें रास्ते में आधा अनाज गिर जाता था, परंतु आज हाईवे से लेकर गांव तक संपूर्ण सड़क सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों के इस प्रवास में लगभग 175 करोड़ रुपये के विकास कार्य लेकर आए हैं। श्री सिंधिया ने कहा वे स्वयं को जनप्रतिनिधि के बजाय क्षेत्रवासियों के परिवार के सदस्य के रूप में देखते हैं। ग्रामीणों की छोटी-बड़ी हर मांग को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्‍यक्ष श्री धर्मेन्‍द्र सिकरवार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री अरविन्‍द्र धाकड़,  पूर्व मंत्री श्री महेन्‍द्र सिंह सिसौदिया अन्‍य जनप्रतिनिधगण तथा कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *