Headlines

शो मैच में पुलिस इलेवन का दबदबा, पत्रकार क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से दी शिकस्त।

लटेरी संवाददाता अजय भंडारी।         

लटेरी सुपर स्टार ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय वर्ष स्व. पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की स्मृति में तहसील स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-15) का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया टूर्नामेंट में शील्ड के साथ 51000 की प्रथम इनाम की राशि रखी गई है दुसरे स्थान पर आने वाली टीम को 21000 रुपए के साथ शील्ड टूर्नामेंट के सबसे अच्छे बल्लेबाज को बेट्री से चलने वाली स्कूटी और टूर्नामेंट के बेस्ट गेंदबाज को बेट्री से चलने वाली स्कूटी दी जाएगी टूर्नामेंट में दर्शकों के लिए भी इनाम घोषित किया गया है जो दर्शक बाउंड्री के बाहर कैच लेगा उसे भी 100 रुपए दिए जाएंगे
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर खेले गए शो मैच में पुलिस इलेवन और पत्रकार क्रिकेट क्लब की टीमें आमने-सामने रहीं। मुकाबले में पुलिस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पत्रकार क्रिकेट क्लब को 10 विकेट के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में साधारण स्कोर ही खड़ा कर सकी। जवाब में पुलिस इलेवन के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।मैच के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना की दर्शकों ने जमकर सराहना की। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर खेल प्रेमियों, आयोजकों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में अंडर-15 वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *